अजा एकादशी व्रत कथा -- Aja Ekadashi Vrat Katha/भाद्रपद कृष्णपक्ष की एकादशी कथा

अजा एकादशी व्रत कथा -- Aja Ekadashi Vrat Katha/भाद्रपद कृष्णपक्ष की एकादशी कथा





नमस्कार दोस्तो ,
                     मैं नन्द किशोर सिंह आज आपके लिए महापुण्यदायिनी भाद्रपद कृष्णपक्ष की एकादशी कथा लेकर आया हूँ । इस पापनाशिनी कथा को भगवान श्रीकृष्ण जी ने युधिष्ठिर से कहा है जो ब्रह्मवैवर्त पुराण से लिया गया है ।


अजा एकादशी व्रत कथा -- Aja Ekadashi Vrat Katha/भाद्रपद कृष्णपक्ष की एकादशी कथा


भाद्रपद कृष्णपक्ष की एकादशी का नाम अजा है जो सभी पापों को   दूर करने वाली है ।
इससे बढ़कर कोई भी हितकारी व्रत नहीं है। 


सत्यवादी हरिश्चन्द्र की कथा 

   

प्राचीन समय में सब पृथ्वी का स्वामी चक्रवर्ती  हरिश्चन्द्र नाम का सत्यवादी राजा हुआ । वह किसी कर्म के वश राज्य से भ्रष्ट हो गया। उसने अपनी स्त्री पुत्र  और अपने शरीर को भी बेच दिया ।


हे राजन् ! वह धर्मात्मा राजा  चांडाल ( डोम )   के यहाँ नौकर हो गया परंतु उन्होंने सत्य नहीं छोड़ा । स्वामी की आज्ञा से वह कर ( टेक्स) के रूप में मुर्दे का वस्त्र लेने लगा । वह राजा सत्य पर अडिग रहा । 


इस तरह से राजा के बहुत से वर्ष बीत गये । राजा बहुत चिंतित रहने लगे कि क्या करूँ और कहाँ जाऊँ , मेरा उद्धार कैसे हो ? 


अजा एकादशी व्रत कथा


इस प्रकार शोक सागर में डूबे हुए , चिंता युक्त , दुःखी राजा के पास गौतम नाम के एक मुनिश्वर आये ।

ब्रह्माजी ने परोपकार के लिए ही ब्राह्मण को रचा है । मुनिश्रेष्ठ को देखकर राजा ने प्रणाम किया । हाथ जोड़कर राजा गौतम ऋषि के सामने खड़ा  हो गया  और अपने दुःख का वृतान्त कह  सुनाया । 

राजा का वचन सुनकर गौतम ऋषि  को विस्मय हुआ । मुनिश्वर ने राजा को कहा --

 " भादों के कृष्णपक्ष में पुण्य देने वाली अजा नाम की एकादशी आने वाली है । उसका तुम व्रत करो इससे पाप नष्ट हो जाएगा । तुम्हारे भाग्य से वह आज से सातवें दिन होगी । उपवास करके रात में जागरण करना । इस प्रकार उसका व्रत करने से पाप दूर हो जाएगा । हे नृपोत्तम ! तुम्हारे भाग्य से मैं आ गया हूँ । " इस  तरह राजा से कहकर मुनिश्वर अंतरध्यान हो गये ।।


अजा एकादशी का माहात्म्य


हे राजशार्दूल ! इस व्रत का प्रभाव सुनो । जो कष्ट बहुत वर्षों तक भोगने योग्य हो वह शीघ्र नष्ट हो जाता है । इस व्रत के प्रभाव से राजा का दुःख दूर हो गया । स्त्री मिल गई और मेरा हुआ पुत्र जीवित हो गया ।

देवताओं ने नगाडे बजाये , आकाश से फूलों की वर्षा हुई । एकादशी के प्रभाव  से राजा ने निष्कंटक राज्य किया । सब पुरवासियों और कुटुम्बियों समेत राजा स्वर्ग को गये ।

हे राजन् ! इस प्रकार के व्रत को जो द्विजोत्तम करते हैं , वे निश्चय सब पापों से छूटकर स्वर्ग को जाते हैं ।

इसके पाठ करने और सुनने से अश्वमेध यज्ञ का फल प्राप्त होता है ।


  --------  श्री एकादशी माहात्म्य की जय ------
   ॐ नमो नारायणाय ।।।।।
  रमापति की जय ।।।।

मेरे अन्य पोस्ट



Popular posts from this blog

स्तन कैंसर और मोटापा से कैसे बचें

क्या आप अपनी आवाज को ढूंढना चाहते हैं

स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 8 चीजें हर महिला को ध्यान में रखना चाहिए